कॉलेज ईकाई कार्यकारिणी घोषित – मेहूल गुर्जर, तायरा, अमरचन्द बने ईकाई अध्यक्ष

आज दिनांक 26 जून- एन.एस.यू.आई शीर्ष नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी, एन.एस.यू.आई संभाग प्रभारी महेश चौधरी के निर्देशानुसार व जिलाध्यक्ष अभिषेक सेमसन की अनुशंसा पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय व महर्षि दयानन्द सरस्वति विश्वविद्यालय अजमेर की नव कार्यकारिणी की घोषणा की है।

यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सेमसन ने बताया कि एन.एस.यू.आई नव कार्यकारिणी में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में मेहूल गुर्जर को ईकाई अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 6 सचिव, राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर में तायरा ईकाई अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष 3 महासचिव, 4 सचिव व महर्षि दयानन्द सरस्वति विश्वविद्यालय अजमेर में अमरचन्द अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष, 1 सचिव, 1 महासचिव, 1 मिडिया प्रभारी व 4 सदस्यों को नियुक्त किया गया है।

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखन, संभाग प्रभारी महेश चौधरी व जिलाध्यक्ष अभिषेक सेमसन का आभार व्यक्त किया है व उक्त सभी पदाधिकारियो ने यह विश्वास दिलाया है कि वह एन.एस.यू.आई संगठन को मजबूती प्रदान करने में पूर्ण रूप से सहयोग करेगे व अधिक से अधिक संख्या में एन.एस.यू.आई संगठन से छात्र-छात्राओं को जोड़गे। उक्त एन.एस.यू.आई नव कार्यकारिणी से सभी में खुशी की लहर व्याप्त है।

        (अभिषेक सेमसन)

        जिलाध्यक्ष

    छैन्प्ए अजमेर (षहर)

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!