जवाहर फाउंडेशन एवं सीएमएचओ कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पल्स पोलियो बूथ का सफल आयोजन

**भीलवाड़ा, 28 जून 2026।**
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार, 28 जून 2026 को कुम्भा सर्किल, भीलवाड़ा स्थित पोलियो बूथ पर **जवाहर फाउंडेशन** एवं **मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, भीलवाड़ा** के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक पोलियो बूथ का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन की पिलाई गई। बूथ पर आने वाले अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व एवं प्रत्येक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए जागरूक किया गया।
जवाहर फाउंडेशन अपने सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न आयोजनों में सरकार का सहयोग करने में अग्रणी रही और फाउंडेशन द्वारा “”स्वाभिमान भोज रसोई के माध्यम से मात्र ₹1 में स्वास्थ्य एवं सात्विक भोजन “” उपलब्ध कराई जारी इसी क्रम में इस कार्यक्रम को सफल बनाते हुए बच्चों और उनके परिजनों को आकर्षित करने के लिए बूथ पर रंग-बिरंगे गुब्बारे, खेल गतिविधियाँ एवं छोटे-छोटे उपहारों की व्यवस्था की गई, जिससे बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ बूथ पर पहुंचे। फाउंडेशन के सदस्यो ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए तथा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि फाउंडेशन की टीम का नेतृत्व आरएसडब्ल्यूएम के सीएसआर मैनेजर वैभव जोशी, युवा नेत्री अनुराधा झा की टीम, सीएमएचओ कार्यालय के स्वास्थ्यकर्मी, आशा सहयोगिनी, एएनएम एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। सभी ने नागरिकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और स्वस्थ एवं पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
जवाहर फाउंडेशन ने इस जनहितकारी अभियान में सहयोग प्रदान करने वाले स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, स्वयंसेवकों एवं सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
error: Content is protected !!