आतेड में बरसाती नाले के निर्माण मे अनियमितता — रलावता

अजमेर ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने आज अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा आतेड माता मंदिर से लेकर बगीची तक बन रहे बरसाती नाले  का अवलोकन किया एवं आमजन की समस्याएं सुनी ।
क्षेत्रीय नागरिकों ने कांग्रेसी नेता रलावता को बताया कि  बरसाती नाले के निर्माण में भारी अनियमितता एवं पक्षपात हो रहा है जिससे कभी भी जन हानि हो सकती है.। रलावता ने  अजमेर विकास प्राधिकरण के अभियंताओं  से मौके पर वार्ता कर आमजन की समस्याओं को दूर कर गुणवत्ता युक्त निर्माण करने के लिए कहा !
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल कांग्रेस  कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीनदयाल पवार प्रदेश उपाध्यक्ष  जगदीश सुनारीवाल फातिमा  पुष्पा  सैनी जगदीश  सोलंकी बेनी गोपाल आनंद  चंद्रकला सैनी  शारदा दुर्गा लाल  भंवर लाल प्रहलाद सिंह  तंवर अभिषेक रावत आदि उपस्थित रहे।
महेन्द्र सिंह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!