वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की दवाइयाँ
अजमेर 08 जुलाई। सेवा और संवेदना के उद्देश्य से आज ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान् के श्री अमरापुरा वृद्धाश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम के निवेदन पर सैटेलाइट अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अजय महावर, डॉ. रीतु सिंह एवं उनकी चिकित्सा टीम ने शिविर में उपस्थित होकर सभी वृद्धजनों एवं आश्रम स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
संस्थान के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि शिविर के दौरान चिकित्सकों ने वृद्धजनों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित आहार, समय पर दवा सेवन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। आवश्यकता अनुसार सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।
श्री हरी चंदनानी ने सैटेलाइट अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर वृद्धजनों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
शिविर में ट्रस्टी चंदर नोतानी एवं सुपरवाईजर मुकेश चोयल ने शिविरि की व्यवस्था संभाली।
कंवल प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष