*वर्द्धमान शिक्षण समिति के तत्वावधान में महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 एवं बिजयनगर–ब्यावर जोन का प्रेरणादायी आयोजन*
ब्यावर। भगवान महावीर के सिद्धांत *”अहिंसा परमो धर्मः”* को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज में सेवा, करुणा एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से *वर्द्धमान शिक्षण समिति* के तत्वावधान में *महावीर इंटरनेशनल रीजन-3* एवं *महावीर इंटरनेशनल बिजयनगर–ब्यावर जोन* द्वारा अहिंसा रैली का आयोजन किया गया।
रैली का आयोजन *वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय परिसर* से हुआ। सभी वीर एवं वीराओं ने हाथों में अहिंसा एवं सेवा के संदेश के लिए ध्वज लेकर भ्रमण किया तथा नागरिकों को प्रेम, सद्भाव, जीवदया, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान उपस्थित सदस्यों ने महावीर स्वामी के आदर्शों को अपनाने एवं समाज में भाईचारे, शांति तथा मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल गवर्निंग काउंसिल सदस्य एवं वर्द्धमान शिक्षण समिति के सचिव *डॉ. नरेंद्र पारख* ने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा का संदेश आज भी सम्पूर्ण विश्व के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अहिंसा, दया, सेवा एवं सद्भाव को अपनाए तो समाज में शांति और सौहार्द की स्थापना संभव है।
कार्यक्रम में *महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र रांका, रीजन कोषाध्यक्ष दीपचंद कोठारी, इंटरनेशनल डायरेक्टर विनोद चौरड़िया, बिजयनगर–ब्यावर जोन चेयरमैन तेजमल बुरड़, अजमेर जोन चेयरमैन बाबूलाल जैन, जोन सचिव रूपेश कोठारी, जोन कोषाध्यक्षा आशा चौरड़िया, जोन समन्वयक विजयराज जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य यशवंतराज कोठारी एवं सुशील छाजेड़, यूनिक चेयरमैन राजेंद्र सुराणा, ब्यावर सचिव निलेश बुरड़, युवा चेयरमैन राजेश रांका, रॉयल वीरा चेयरपर्सन दीपशिखा सकलेचा, पुष्पा बुरड़, दिलीप दक, वीरेन्द्र मेडतवाल* सहित बड़ी संख्या में वीर एवं वीराओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उपस्थित सभी सदस्यों ने अहिंसा, सेवा, सद्भाव एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने समाज में सकारात्मक चेतना का संदेश देते हुए सेवा और मानवता के प्रति लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।