आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे महासम्मेलन के पदाधिकारी

अजमेर, 9 जुलाई / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर द्वारा शुक्रवार, 10 जुलाई को दो सेवा एवं संस्कारमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 8:30 बजे संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य राष्ट्र संत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर उन्हें श्रीफल भेंट करेंगे तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10:00 बजे जय अम्बे सेवा समिति वृद्ध आश्रम (सेवा धाम) में आवासीय वरिष्ठजनों के साथ स्नेह, सम्मान एवं समर्पण के भाव से ‘माता-पिता दिवस’ मनाया जाएगा।

संस्था के जिला महामन्त्री उमेश गर्ग ने बताया कि प्रथम कार्यक्रम श्वेताम्बर जैन मंदिर, छोटी दादाबाड़ी, पार्श्वनाथ कॉलोनी, वैशाली नगर, अजमेर में आयोजित होगा, जहाँ राष्ट्र संत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज के दर्शन कर संस्था की ओर से श्रीफल भेंट किया जाएगा तथा उनका आशीर्वाद एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा।

इसके पश्चात संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य जय अम्बे सेवा समिति वृद्ध आश्रम (सेवा धाम), दाहिर सेन स्मारक के पास, अजमेर पहुँचकर वहाँ निवासरत वरिष्ठजनों के साथ आत्मीय संवाद, सम्मान एवं स्नेह समर्पण के माध्यम से ‘माता-पिता दिवस’ मनाएँगे।

संस्था के मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया तथा जिला महामन्त्री उमेश गर्ग ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा, संस्कार एवं सामाजिक दायित्व के इस पुनीत अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।

उमेश गर्ग

जिला महामन्त्री

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर

मो. 9829793705

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!