मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को केकड़ी आएंगे

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण

अजमेर, 10 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार, 11 जुलाई को अजमेर जिले के केकड़ी दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे केकड़ी पहुंचेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री सर्वप्रथम पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। इसके उपरांत वे कृषि उपज मण्डी समितिकेकड़ी परिसर में आयोजित समारोह में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!