सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान से काफी संख्या में शामिल होंगे सेवादल कार्यकर्ता

कांग्रेस सेवादल विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

कांग्रेस सेवादल करेगा भाजपा के खिलाफ आंदोलन

नीट पेपर लीक प्रकरण में आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में निकाला केंडल मार्च

अजमेर 13 जुलाई (    ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों, जॉन प्रभारियों, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, महिला सेवादल व सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों,  सोशल मीडिया व  कम्युनिकेशन विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत की अध्यक्षता व कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय पदाधिकारी व राजस्थान के प्रभारी श्री गोविंद भाई पटेल व श्रीमती ज्योति खन्ना के आतिथ्य में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, चांदपोल जयपुर में आयोजित की गयी जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये l

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत व प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने व भाजपा सरकार के खिलाफ जन आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया l बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक केंडल मार्च निकालकर नीट पेपर लीक मामले में जान गँवाने वाले अभ्यर्थियों को श्रद्धाञ्जली अर्पित की गयी, केंडल मार्च कार्यक्रम राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जुली के नैतृत्व में निकाला गया इस कार्यक्रम में मुख्य सचेतक रफीक खान, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह भी शामिल हुए l सभी ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएँ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है उन्होंने मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए तथा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए l प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा सरकार के लगभग 3 वर्ष के कार्यकाल में जनता पानी, बिजली, रोजगार, महंगाई जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है सेवादल कार्यकर्ता सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेंगे संगठनात्मक गतिविधियों के लिए जल्द ही केलेंडर जारी किया जायेगा l शेखावत ने कहा कि 23 जुलाई को ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में सेवादल का महा सम्मेलन होगा जिसमें राजस्थान से हजारों की संख्या में सेवादल कार्यकर्ता शामिल होंगे l

कांग्रेस सेवादल की इस महत्वपूर्ण बैठक में अजमेर से सेवादल की प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष सुश्री द्रोपदी कोली, प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री विजय नागौरा, अजमेर शहर सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, देहात सेवादल अध्यक्ष जयशंकर चौधरी, महिला सेवादल अध्यक्ष पुष्पा राजोरिया, आरिफ खान, विकास चौहान, मुकेश पंवार व हरि प्रसाद जाटव आदि शामिल हुए l

बैठक में सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र अडवाना, मोहन हटेला, कमल कल्ला, कमल यादव, रामकिशन शर्मा, प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिभा नुवाल, प्रदेश यंग ब्रिगेड अध्यक्ष जगदीश विश्नोई, जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी जॉन प्रभारियों, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों व जिलाध्यक्षों ने सेवादल की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की l बैठक का संचालन मोहन हटे ला ने किया l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद

प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल

9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!