श्री अमरापुर सेवा घर के वृद्धाश्रम के आवासियों ने नई पीढ़ी के लिए लगाए फलदार पौधे

101 पौधे लगाकर वृक्ष बनाने का लिया संकल्प

अजमेर, 14 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रगति नगर, कोटड़ा स्थित ताराचंद हुदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान, श्री अमरापुर सेवा घर आश्रम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी आवासियों, ट्रस्टियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फलदार पौधे लगाकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
संस्था अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि वृद्ध आश्रम की आवासियों द्वारा नई पीढ़ी को फलदार पेड़ लगाकर संदेश दिया आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के आवासियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण में भाग लिया। सभी ने एक पेड-एक ज़िंदगी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के महासचिव हरीचंदानी ने सभी सहभागी जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी रमेश टिलवानी, चंद्र नोतानी,सुपरवाइजर मुकेश चोयल, क्षेत्रवासी राजकुमार जोशी, पण्डित जी उपस्थित थे।

कंवल प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष
9829070059

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!