कांग्रेस छात्रों की गूंज सड़क से संसद तक उठायेगी — अमनदीप

अजमेर । भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमनदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की गूंज सड़क से संसद तक उठायेगी ।
डाँ अमनदीप आज अजमेर एक दिवसीय अजमेर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पिछले 10 साल में कुल 152 पेपर लीक हुए हैं यानी हर महीने एक पेपर लीक। इससे 7.5 करोड़ छात्रों को नुकसान हुआ है। लेकिन एक भी व्यक्ति को सजा नहीं हुई। ये देश युवाओं, उनके माता-पिता, उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का अपमान है।
उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली को जड़ से बदलना होगा और हमें बनानी होगी 21वीं सदी की परीक्षा व्यवस्था, स्वतंत्र और जवाबदेह संस्था जहां छात्रों को मिले पूरी सुरक्षा।
डाँ अमनदीप ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस  छात्र एवं युवाओं की समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक उठायेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा विधानसभा स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में युवाओं को तवज्जो दी जाएगी एवं भारतीय युवा कांग्रेस हर बूथ पर दो दो बूथ अभिकर्ता तैनात करेगी ।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ अमनदीप सिंह ने आज ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार शरीफ पर मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। डाँ अमनदीप को खादिम सैयद जाहिद हाशमी ने जियारत ककराई।
डाँ अमनदीप ने तीर्थराज पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना एवं जगत पिता ब्रह्मा जी के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
 इस अवसर पर पुष्कर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद पाराशर राजकुमार पाराशर. संजय जोशी शरद वैष्णव विजय मुखर्जी राहुल पाराशर बैघनाथ पाराशर आदि ने राष्ट्रीय समन्वयक अमनदीप का माला एवं साफा पहनकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्टीय उपाध्यक्ष  हाजी शफी मोहम्मद मंसूरी प्रदेशाध्यक्ष सलामुद्दीन खान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेश अग्रवाल महिला प्रदेशाध्यक्ष कमलकांता शर्मा अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पुर्व महासचिव शिव कुमार बंसल आरिफ हुसैन भंवर बहादुर चीता मोहम्मद अय्युब नैना देवी नूर मोहम्मद खान मैना देवी रेखा नजमा बानो  जूलियस क्लेमेट बीरम सिंह रावत सैमसंग अनिल अलाउद्दीन बहादुर फारुक खान सीता कंवर मोहम्मद खान जिला अध्यक्ष फारुख खान पर प्रदेश सचिव सुरेश खटीक मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मिनारिया अली शेर  पठान अदनान उल्लाह खान संजय शर्मा मुश्ताक अली देवी लाल जटिया  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा बनाकर अभिनंदन किया।
सल्लामुद्दीन खान
प्रदेशाध्यक्ष
9414556179

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!