विभिन्न सेवा कार्यों सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये
अजमेर 19 जुलाई ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता व कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र अग्रवाल के सौजन्य से नया ठिकाना रेस्टोरेंट, अजमेर में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष पर विभिन्न सेवा कार्य करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये l
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था की गत कार्यकारिणी की बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संस्था कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल द्वारा जून माह में किये गये विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में दिसंबर तक प्रति माह विभिन्न सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे l
बैठक में संस्था के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा कर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिनमें 16 अगस्त रविवार को पुष्कर के पास किसी रमणिक स्थल पर संस्था की आमसभा की बैठक व वर्षाकालीन गोठ (पिकनिक) आयोजित करने, संस्था की स्मारिका (पुस्तिका) प्रकाशित कराने, अजमेर में परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधार्थ विभिन्न स्थानों पर सीमेंट की बेंच लगाने, किसी जरूरत मंद स्थान पर वाटर कूलर या फ्रीज लगाने, संस्था की मासिक बैठकों को रुचिकर बनाने हेतु रचनात्मक कार्यक्रम, विभिन्न गेम्स कराने तथा विषय विशेषज्ञों को आमन्त्रित कर उनका उद्बोधन कराने का भी निर्णय लिया गया l वर्षाकालीन गोठ में सांस्कृतिक कार्यक्रम व गेम्स कराने हेतु अनिल कुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल व जगदीश चंद ऐरन को संयोजक मनोनीत किया गया तथा संस्था की स्मारिका प्रकाशन हेतु संपादक मंडल में सुबोध कुमार गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल व कमल किशोर गर्ग को शामिल किया गया l
बैठक में संस्था संरक्षक हनुमान दयाल बंसल व राजेंद्र प्रसाद मित्तल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी व कमल किशोर गर्ग, ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, सुबोध कुमार गर्ग, कमल किशोर गर्ग व जगदीश चंद ऐरन ने अपने विचार व्यक्त किये l
बैठक का संचालन महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने किया अंत में बैठक के संयोजक वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता व कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल एवं श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट अजमेर
9414280962,7891884488