अवैध खनन रोकने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

अजमेर, 23 जुलाई। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिले में अवैध खनन गतिविधियों तथा खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की जिला स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा ने आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्यवाही करने के लिए कहा।

बैठक में इस वित्तीय वर्ष में जिले में अवैध खनननिर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध की गई कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया। अप्रेल माह से अब तक जिले में अवैध खनननिर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध कुल 115 कार्यवाहियां की गई। इनसे जुर्माना राशि रूपये 134 लाख से अधिक वसूली गई। इस दौरान कुल 24 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में अधिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। जिले के बाहर से आने वाले अवैध खनन पदार्थों पर भी कार्यवाही की जाए।

बैठक में जिले में अवैध खनन एवं निर्गमन की प्रभावी रोकथाम के लिए तथा खनिज विकासपर्यावरण संरक्षण के लिए जिले के अवैध खनननिर्गमन तथा भण्डारण के संवेदनशील क्षेत्रों पर एसआईटी सदस्य विभागाें द्वारा योजनाबद्ध तरीके से संयुक्त कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। जिले में खनिज बजरी के चालू खनन पट्टों में नियमानुसार खनन कार्य किए जाने के लिए पट्टेधारियों को पाबन्द कराये जाने के निर्देश प्रदान किए गए। जिले में खनिज बजरी के अवैध खनननिर्गमन एवं भण्डारण की प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए। जिले में कहीं पर भी अवैध खनन नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी सदस्य विभागों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त शीला चौधरीआरपीएस श्री शिवम जोशीखनि अभियंता श्री सत्यनारायण कुमावतसहायक खनि अभियंता श्री मनोज तंवरसहायक वन संरक्षक सुश्री विभा चौधरीजिला परिवहन अधिकारी श्री राजीव शर्मा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!