श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक बैठक 26 जुलाई रविवार को

अजमेर 25 जुलाई (   ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की जुलाई माह की मासिक बैठक 26 जुलाई रविवार को सांय 5:00 बजे से संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित की जायेगी l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि बैठक का शुभारम्भ ईश वंदना से किया जायेगा l इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया जायेगा, जिन सदस्यों का जन्म दिन इस माह आता है उनका अभिनंदन किया जायेगा l इसके पश्चात सदस्यों द्वारा भजन, गीत, हास्य व्यंग्य व ज्ञान वर्धक संस्मरणों की प्रस्तुति दी जायेगी l
शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि इस मासिक बैठक में समय पर अवश्य पधारें तथा इस अवसर पर हास्य व्यंग्य, भजन आदि की प्रस्तुति देने हेतु तैयारी भी करके आवें l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर
9414280862,7891884488

error: Content is protected !!