अग्रवाल महिला समिति, अजमेर द्वारा ‘मानसून कार्निवल’ प्रदर्शनी का सफल आयोजन

अजमेर, 25 जुलाई (शनिवार)। अग्रवाल महिला समिति, अजमेर द्वारा अध्यक्ष लेखा गर्ग के नेतृत्व में होटल मानसिंह पैलेस, अजमेर में श्मानसून कार्निवलश् प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनीता जी बदेल विधायक दक्षिण क्षेत्र द्वारा फीता काटकर किया गया।

समिति की सचिव अरुणा गर्ग ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना तथा घर से अपना व्यवसाय संचालित करने वाली महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों द्वारा हैंडमेड डेकोरेटिव आइटम, आकर्षक राखियाँ, कुर्तियाँ, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गृह सज्जा की वस्तुएँ तथा अन्य अनेक उपयोगी एवं आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। शहरवासियों ने प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक खरीदारी की और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की।

समिति का मानना है कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, उनके हुनर को नई पहचान दिलाने तथा उनके आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अग्रवाल महिला समिति भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे रचनात्मक आयोजनों का आयोजन करती रहेगी।

(अरूणा गर्ग)

सचिव

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!