नव पंख संस्था ने विभिन्न स्थानों पर गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाया

अजमेर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नव पंख संस्था, अजमेर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने लोगों को गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व बताते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा और संस्कार भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने गुरुजनों, शिक्षकों एवं माता-पिता का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष पर्व है।

संस्था के सदस्यों ने सभी नागरिकों से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने जीवन में मार्गदर्शन देने वाले सभी गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला अभियान बताया।

error: Content is protected !!