श्री श्याम सेवा संस्था की बैठक संपन्न, विभिन्न सेवा कार्यों का लिया निर्णय

अजमेर 29 जुलाई / सामाजिक कार्यों के लिए गठित श्री श्याम सेवा  संस्था की कार्यसमिति की द्वित्तीय बैठक संस्था अध्यक्ष सुशील कुमार सोनी की अध्यक्षता में बालकेश्वर मन्दिर, अम्बे विहार कॉलोनी, बी के कौल नगर अजमेर में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यों के बारे में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये l

संस्था महासचिव योगेश कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारम्भ श्री श्याम बाबा के जयकारे के साथ हुआ, इसके पश्चात महासचिव योगेश अग्रवाल ने संस्था की गत बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के संरक्षक सदस्य बने सुबोध कुमार गर्ग व नये सदस्यों अजय अग्रवाल व विनोद कुमार के बारे में जानकारी दी जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, संस्था के उपाध्यक्ष कमल कुमार जैन का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l

संस्था द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यों के बारे में चर्चा कर गंभीर बिमारी से पीड़ित एक युवक को एक वर्ष तक प्रति माह इलाज अथवा घरेलू रसद सामग्री की सहायता करने का निर्णय लिया गया, सेवा कार्य की कड़ी में सेटेलाइट हॉस्पिटल कोटड़ा में 10 स्टील की बेंच उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया l इसके अलावा श्रावण मास में 16 अगस्त को श्री झरनेश्वर महादेव मन्दिर समिति द्वारा निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा का स्वागत करने का भी निर्णय लिया गया l

बैठक में संस्था अध्यक्ष सुशील कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमल कुमार जैन, महासचिव योगेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल, संगठन सचिव अमित जैन,  प्रचार प्रसार सचिव अरविंद कुमार गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार अग्रवाल व बसंत वर्मा तथा अजय अग्रवाल व विनोद अग्रवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये तथा सुझाव दिये l

योगेश कुमार अग्रवाल

महासचिव

श्री श्याम सेवा संस्था, अजमेर

9414220220

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!