गेस्ट फैकल्टी के लिए 5 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

अजमेर, 29 जुलाई। जिले में विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावासों में कक्षा से 12 तक की कक्षाओं में अध्ययनरत आवासीय छात्र-छात्राओं के लिए कठिन विषयों यथा गणितविज्ञान एवं अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं लिए जाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इस योजनान्तर्गत अध्यापक ग्रेड प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में पात्रता रखने वाले विशेषकर गणित विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को अभ्यार्थियों को पूर्णतः अस्थायी रूप से वित्त विभागीय के परिपत्र में वर्णित शर्तों एवं मानदेय के आधार पर गैस्ट फैकल्टी के रूप में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उनके आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में मय आवश्यक योग्यता प्रमाण तथा शपथ पत्र आगामी अगस्त को सायं बजे तक आमंत्रित किए गए है। आवेदन पत्र सम्बन्धित छात्रावास तथा इस कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री जयप्रकाश ने बताया कि एक छात्रावास के लिए प्रति शैक्षणिक सत्र अधिकतम मानदेय 75 हजार रूपये से अधिक देय नहीं होगा। अभयर्थी अपना आवेदन पत्र सम्बन्धित छात्रावास में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करेगा। छात्रों के लिए पुरूष एवं छात्राओं के लिए महिला अभ्यर्थी को प्रथम वरियता दी जाएगी। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। चयन प्रक्रिया में चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

उन्होंने बताया कि जिले में कक्षा से 12 तक के छात्रों के लिए 14 विद्यालय स्तरीय छात्रावास संचालित है। किशनगढ़रूपनगढ़अरांईपीसांगनपुष्करसुभाष नगरगगवानाकेकड़ीसरवाड़सावरप्रान्हेड़ासांपलाभिनायदेवनारायण भिनाय में एक-एक राजकीय छात्रावास एवं छात्राओं के लिए छात्रावास यथा कोटड़ानागोलाकेकड़ी से संचालन किया जा रहा है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!