अमिताभ के डॉयलॉग्स और लता किशोर के गीतों
से गूंजेगा संगीत के सुरों से सुर द मेलोडी
*विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बांटेंगे संगीत शिरोमणी अवॉर्ड और गौरव अवार्ड*
अंगदान की दिलाएंगे ऑनलाइन शपथ
अजमेर । 31 जुलाई 26
इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी (IIMLS) एवं मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी (पंजीकृत) में मुंबई एवं कोलकाता से दीपनविता मजूमदार कोलकाता (लता मंगेशकर फैन) और बिश्वनाथ मुखर्जी मुंबई (किशोर कुमार फैन) से ख्यातिनाम कलाकार हारून चिश्ती मुंबई (अमिताभ बच्चन फैन) के साथ कालजयी किशोर कुमार, रफ़ी, अमिताभ एवं लता मंगेशकर के अमर गीतों की यादगार प्रस्तुतियाँ देंगे।
संस्थापक डॉ लाल थदानी और डॉ दीपा थदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि म्यूज़िक इज़ मेडिटेशन एंड थेरेपी और गाते रहो, मुस्कुराते रहो, स्वस्थ रहो, थीम पर छठे वर्ष पर 111th और 112 th सांस्कृतिक संगीतमय लाइव कार्यक्रम के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर *विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कलाकारों को संगीत शिरोमणी अवॉर्ड और गौरव अवार्ड के साथ सम्मानित करेंगे।* साथ में उपस्थित सभागार में जन समूह को अंगदान महादान की ऑनलाइन शपथ दिलवाएंगे ।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सर्विस डाक्टर्स और चांदसी मानव कल्याण सेवा संस्थान की विशेष सहभागिता में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को शाम 4.00 बजे से जवाहर नवोदय विद्यालय, नसीराबाद और रविवार 2 अगस्त शाम 6.30 बजे वरुणसागर सीआरपीएफ 3 ओपन थिएटर में कार्यक्रम है ।
*उद्देश्य*
कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनायक गौड़ और अध्यक्ष गोपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गीत संगीत के अलावा समाज सेवा , जीव , बुजुर्गों, निशक्त, जन दृष्टिबाधित बच्चों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, पारिवारिक पुनर्मिलन, तनाव मुक्त जीवन, अंगदान, कैंसर, मधुमेह, बाल्यावस्था मोटापा तथा आत्महत्या रोकथाम ,पारिवारिक सौहार्द, वृक्षारोपण, पर जागरूकता प्रमुख उद्देश्य है ।
*संस्था परिचय* :
कोर कमेटी के सदस्य लोकेंद्र त्रिपाठी , रवींद्र माथुर और एनकेभार्गव ने जानकारी दी कि संस्था पिछले 5 वर्षों में 11 अप्रैल 2026 को 100 वाँ और 5 वां लाइव कार्यक्रम का आयोजन के बाद नसीराबाद और अजमेर में 111 और 112 वाँ लगातार और 6th लाइव कार्यक्रम देने जा रहा है ।
संलग्न :
*सम्मान/अभिनंदन*: समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, समाजसेवा, संगीत, स्वास्थ्य जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम *उप संयोजक* : केटी अलवानी और दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजित लगातार 100वें लाइव संगीतमय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिवंगत पत्नी की याद में 61 स्वर और संगीत साधकों का सम्मान कर कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की । अब तक 1800 से अधिक सीनियर सिटिजंस, जिनमें 150 से अधिक विभिन्न महकमों के अधिकारी, 55 से अधिक दंपति , असाध्य जटिल रोग से करीब 58 मरीज, अभिरुचि शिविर में 89 गरीब पिछड़े वर्गों के मिडिल और हाई स्कूल के छात्र छात्राओं को गीत, संगीत , नृत्य और अभिनय की सफल ट्रेनिंग देते हुए उनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया ।
*समाजोपयोगी कार्य*
1. *वृक्षारोपण* जन्म दिन और सालगिरह पर एक पेड़ मां बाप और बच्चों के नाम अब तक पंचशील में में भास्कर पार्क डिवाइडर और पूरी कॉलोनी में बर्ड पार्क की स्थापना अलावा ग्रीन आर्मी के सहयोग से शहर में अनेक स्थानों पर पेड़ लगाने का जिम्मा है ।
2. *मूक प्राणियों की निस्वार्थ सुबह शाम कबूतरों, चिड़ियाओं और कौओं के लिए दाना पानी, बंदरों गाय के लिए चारा और केले, कुत्ते, बिल्लियों के लिए सुबह शाम दूध और पौष्टिक आहार
3. *स्ट्रीट चिल्ड्रन और निचले गरीब बस्ती के 100 बच्चों की ट्यूशन और भोजन व्यवस्था शाम को 4 से 6 बजे
4. *जन्मदिन और सालगिरह पर नव वर्ष और दीपावली पर वृद्धजन, निशक्तजन, मूक बद्री दृष्टि बाधित बालिकाओं के लिए खुशियों के क्षण गीत संगीत और भोजन प्रसादी के साथ नियमित रूप से बांटे जाता है ।
5. *स्कूल कॉलेजेस और विभिन्न संस्थानों में निशुल्क स्वास्थ्य वार्ता और प्रदर्शनी
*आर्थिक सहयोग की अपील* :
उद्योग जगत, कॉर्पोरेट संस्थानों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, रोटरी एवं लायंस क्लबों, दानदाताओं तथा संगीत प्रेमियों से स्मारिका विज्ञापन, सह-प्रायोजन एवं आर्थिक सहयोग की अपील की है।
*यह आयोजन प्रस्तावित म्यूजिक थेरेपी योग मेडिटेशन वैलनेस सेन्टर की स्थापना के लिए है।* सभी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जन हितकारी अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।
डॉ लाल थदानी संस्थापक
मुख्य संरक्षक IIMLS
इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी और मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी।
8005529714