आना सागर झील के किनारे बच्चों और कलाकारों ने रंगों से उकेरी कल्पनाएं

​अजमेर, 2 अगस्त: मानसून की रिमझिम फुहारों और सुहाने मौसम के बीच आज आना सागर झील के किनारे कला प्रेमियों के लिए एक बेहद खास सुबह रही। ‘आई लव अजमेर चौपाटी’ पर ‘मानसून कैनवास’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जहां प्रकृति की गोद में नवोदित और वरिष्ठ कलाकारों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए कैनवास पर जीवंत कर दिया। संस्थान के अध्यक्ष मीनाक्षी मंगल ने बताया ​कार्यक्रम के दौरान बच्चों और कलाकारों ने झील के प्राकृतिक वातावरण का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने विशेष रूप से आना सागर के जलीय पक्षियों और प्राकृतिक परिवेश में चहकते पक्षियों का मनमोहक चित्रण किया। वहीं, कुछ प्रतिभागियों ने चारकोल के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए शानदार वन्यजीवों की आकृतियों को कैनवास पर उतारा। वरिष्ठ कलाकारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया, जिन्हें देखकर नवोदित कलाकारों को काफी प्रोत्साहन मिला।
 कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार सेठी ने बताया कि​ कला साधना के इस अनूठे सफर के अंत में सभी बच्चों और प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकार प्रजेष्ट नागौरा, मनोज प्रजापति, इंदु खंडेलवाल, वंशिका मंगल एवं नेहा गोयर  40 कलाकार कार्यक्रम में उपस्थित थे।
​प्रकृति और कला के इस अनूठे संगम ने अजमेरवासियों और विशेषकर युवा कलाकारों के लिए इस रविवार को बेहद यादगार बना दिया। यह आयोजन लक्षिता कला केंद्र एवं लोक कला संस्थान के सहयोग से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!