अजमेर 2 अगस्त-सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से 25वें आराध्यदेव झूलेलाल चालीहो उत्सव में झूलेलाल मन्दिर नाका मदार में भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी, सुधार सभा के अध्यक्ष दयाल शेवाणी, सिन्धु समिति के हरीश केवलरामाणी ने पंच महाज्योति प्रज्जवलन कर बहिराणा साहिब का शुभारंभ किया।
धार्मिक आयोजन में कलाकार घनश्याम ठारवाणी भगत ने प्रस्तुति देते हुये रख त मुहिजंे लाल ते….., ज्योति झूलण जी जंगदी रहे……..तिन खे सागर छा बोडे जिनखे दूल्ह तारे…… खुश रहन सदा सेवाधारी………. नियाणुयन जा भलाभाग कन्दो मुहिजों लालण पर सभी को आनन्दमयी माहौल के साथ शहनाई वादन पर सामूहिक छेज् का आयोजन किया। मन्दिर परिसर में बाबा भोलेनाथ, स्वामी टेउंराम, बालाजी हनुमान जी की मूर्ति पर पूजन किया गया।
साधवाणी व ठारवाणी का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में मन्दिर परिसर में निरन्तर अपनी निस्वार्थ सेवायें देने, शिक्षण व संस्कार शिविर आयोजन पर दीदी पुष्पा साधवाणी के साथ शिक्षा विभाग में कार्यरत व्याख्याता घनश्याम ठारवाणी भगत का उपप्रधानाचार्य पद पर पदौन्नत होने पर पदाधिकारियों के साथ सोनू निरंकारी, देवीदास तीर्थाणी व जी.एस.टी. उपायुक्त कमल आसुदाणी द्वारा माला, शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।
समारोह में पूर्व पार्षद रमेश चेलाणी, अशोक मंगलाणी, विनोद आसनाणी, भूमि कोराणी, लीला आसनाणी, रेखा तोतवाणी, भारती रामचंदाणी, सीमा सोनी, रिया सोनी, कोमल सहित सेवाधारी उपस्थित थे।
इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर में निरंतर आयोजन
मन्दिर अध्यक्ष राम बालवाणी ने बताया कि मन्दिर में नियमित पूजन के साथ आरती, पल्लव प्रार्थना का आयोजन हो रहा है व शहर की अलग अलग कॉलोनियों में धाार्मिक आयोजनों के पश्चात् 25 अगस्त 2026 को समापन अवसर पर विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
सचिव गोविन्द पारवाणी ने बताया कि 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार अवसर पर प्रातः 10 बजे से पूजन के साथ सांय तक सहस्त्रधारा, श्रृगांर, आरती व भण्डारे का आयोजन किया गया है।
(नरेन्द्र बसराणी)
कार्यक्रम संयोजक,
मो.9414431659