*सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025*

*सोशियोलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी*_
अजमेर, 6 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत सोशियोलॉजी एवं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन  विषय के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त विषयों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के तीनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा में उपस्थित एवं संबंधित सेवानियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त सोशियोलॉजी के 44 तथा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के 7 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
_*4 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित*_
ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण सोशियोलॉजी के 3 एवं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के 1 अभ्यर्थी को उक्त परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है।
_*16 अगस्त तक भेजना होगा विस्तृत आवेदन पत्र*_
साक्षात्कार हेतु अस्थाई रुप से सफल घोषित किये गये अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट से डाउनलोड कर 02 प्रतियों में उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के दिनांक 16 अगस्त 2026 तक आवश्यक रुप से आयोग कार्यालय में भिजवाना होगा । आयोग द्वारा  पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों / नियमों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!