निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर

श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी रजिस्टर्ड जिला ब्यावर एवं सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
मेडिकल कैंप की अपार सफलता को देखते हुए सिंधी समाज की मांग पर जरूरतमंदों को मद्देनजर रखते हुए 17 अगस्त से 23 अगस्त तक अश्विनी क्लिनिक छावनी रोड ब्यावर मे निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत
झूलेलाल मंदिर मे पूजा अर्चना कर कैम्प को सफल बनाने की प्रार्थना की
इस शिविर में सभी प्रकार की नेत्र जांच, आवश्यक ऑपरेशन, दवाइयाँ एवं संबंधित सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
इस अवसर पर बाबू भाई, प्रेम मंगलानी, दीपक रामचंदानी, सुनील मोतियानी, नरेश रामचंदानी, कुशाल रामचंदानी, प्रकाश हंसराजानी, मोहन वाधवानी, महेश आसनानी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्री झूलेलाल मंदिर में पहुँचकर कार्यक्रम का विधिवत विमोचन किया तथा अधिक से अधिक लोगो से इस जनकल्याणकारी शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया।
सभी समाजबंधुओं एवं नगरवासियों से विनम्र अनुरोध है कि इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा अपने परिवार, मित्रों एवं जरूरतमंद लोगों तक इसकी जानकारी अवश्य पहुँचाएँ

error: Content is protected !!