विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की संवेदनशील पहल, सड़क हादसों में घायलों की ली सुध

जेएलएन अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल, गंभीर घायल को जयपुर करवाया रैफर

सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्पीड ब्रेकर पर सफेद लाइनिंग एवं विशेष जांच अभियान के निर्देश

     अजमेर, 8 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

     शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे दरगाह पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मार दिए जाने की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जेएलएन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति, उपचार एवं उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

     दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक पुलिसकर्मी की स्थिति को देखते हुए श्री देवनानी ने उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर रैफर करवाने की व्यवस्था करवाई। साथ ही जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उसके उपचार के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

     इसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी शनिवार को अजमेर से किशनगढ़ कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान जयपुर रोड कोर्ट के बाहरएक युवक को दुर्घटना में घायल अवस्था में देखकर उन्होंने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करवाई तथा उसके उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

     श्री देवनानी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर मौके से ही प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा नगर निगम के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थित स्पीड ब्रेकर पर स्पष्ट रूप से सफेद लाइनिंग करवाई जाए, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही स्पीड ब्रेकर दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!