सावन के सोमवार पर महादेव का अभिषेक

 अजमेर । नया बाजार शिवबाग स्धित प्राचीन मराठा कालीन अर्ध चन्द्रेश्वर महादेव शिव मंदिर पर आज सावन के दुसरे सोमवार के अवसर पर महादेव का अभिषेक  किया गया।
 मंदिर के पुजारी पण्डित श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि शुक्ला परिवार की ओर से विधि विधान से मंत्रोचार के साथ गन्ने के रस से महादेव  के अभिषेक किया गया। मंदिर में प्रात: पूजा अर्चना, गन्ने के रस से अभिषेक महादेव का आकर्षक श्रृगांर महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया ।
इस अवसर पर अरविंद शुक्ला दीपक दाधीच प्रवीण शुक्ला प्रदीप दाधीच सुलोचना शुक्ला शिव कुमार बंसल मनीष अग्रवाल राजेंद्र गांधी राजकुमार गर्ग सुधा शुक्ला मीनाक्षी शुक्ला सहित कई गणमान्य  व्यक्ति उपस्थित रहे ।
पंडित श्याम सुंदर शर्मा
+919571954050
error: Content is protected !!