छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय अजमेर में प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

अजमेर। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से बंद पड़े छात्रसंघ चुनावों को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आज राजकीय महाविद्यालय अजमेर में NSUI जिला अध्यक्ष अंकित घारू एवं इकाई अध्यक्ष मेहुल गुर्जर के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर नारेबाजी की और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं छात्रों के बीच झड़प की स्थिति भी बनी। इसके बाद छात्र प्राचार्य को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे।
छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश में बंद पड़े छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग की।
NSUI जिला अध्यक्ष अंकित घारू ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं और छात्र राजनीति लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहली सीढ़ी मानी जाती है। पिछले तीन वर्षों से छात्रसंघ चुनाव बंद होने से प्रदेश के लाखों छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का अवसर नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार छात्रों की इस मांग को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों के लिए NSUI लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इकाई अध्यक्ष मेहुल गुर्जर ने कहा कि छात्र राजनीति बेहद जरूरी है। गरीब, किसान और मजदूर परिवारों के बच्चों की आवाज छात्र राजनीति के माध्यम से मजबूती से उठती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि छात्रसंघ चुनाव बंद रहते हैं तो केवल राजनीतिक परिवारों से आने वाले लोगों को ही आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में छात्रों ने प्राचार्य को बाहर बुलाकर ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
इस दौरान पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस की ओर से क्लॉक टावर थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात रहे। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष नंदु गुर्जर, सुनील मेघवंशी, संजय खींची, शरद राठौड़, दीपिका, जीतेश मोहनपरीया , ज़ीशान खान, फरहाद खान, सनी गुर्जर, लाला चौधरी, शरद राठौड़, अर्जुन जाट, युवराज जाट, प्रिंस मीणा, लोवलेश गुर्जर, जीशान खाफरहान, आदित्य गोयर, विकास मेधवंशी, अशफ़ाक खान, पीहु जाट, अभिषेक नायक अरमान मालिक, फरहद खान, रेहान खान, सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!