सीएमए जून 2026 के सफल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समारोह

ब्यावर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के ब्यावर चैप्टर द्वारा जून 2026 परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में सम्मान समारोह होटल सूर्य महल, ब्यावर में आयोजित किया गया। समारोह में फाइनल एवं इंटरमीडिएट के सफल विद्यार्थियों को दुपट्टा एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेश जी कानोजिया, निवर्तमान सभापति, नगर परिषद ब्यावर रहे। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रोफेशनल नॉलेज, मेहनत एवं निरंतर सीखने की भावना के साथ जीवन में उच्च मुकाम हासिल करें तथा अपनी उपलब्धियों से ब्यावर का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता के लिए ब्यावर चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर जून 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। फाइनल में सोनू भाटी ने ऑल इंडिया रैंक 25, जबकि इंटरमीडिएट में विनोद साहू ने ऑल इंडिया रैंक 6, योगेश सिसोदिया ने 28, विकास जांगिड़ ने 29 तथा संजना साहू ने 44 प्राप्त कर ब्यावर का गौरव बढ़ाया।
ब्यावर चैप्टर के अध्यक्ष मितेश चोपड़ा एवं सचिव शुभम सांखला ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पीडी कमेटी चेयरमैन रूपेश कोठारी एवं स्टूडेंट कमेटी चेयरपर्सन ज्योति सारडा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह का मंच संचालन रूपेश कोठारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अंकुर सिंघल, चिन्मय माहेश्वरी, पवन गोयल, राकेश कुमावत, आशीष कोठारी, रवि शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!