कुंदन नगर स्थित परम वीर मेजर शैतान सिंह छात्रावास एवं शिक्षण संस्थान के आम चुनाव में प्रत्याशी ने आवेदन भरे है 11 पद पर 18 ने आवेदन किए हैं जिसकी सूचना प्रकाशित की गई है lचुनाव अधिकारी घनश्याम सिंह राठौड़ के द्वारा जारी सूची में अध्यक्ष पद पर चार, महासचिव पर दो,उपाध्यक्ष पर एक, कोषाध्यक्ष पर एक, सयुंक्त सचिव पर एक ने आवेदन किया है l सदस्य पर सात ने आवेदन भरे है l
माँ भवानी दुर्गा मंदिर प्रांगण में समाज के प्रतिनिधियों की बैठक भी जिसमें चुनाव के लिए आवेदन करने प्रत्याशियों ने भी अपने विचार रखे और संस्थान के प्रति किये कामों और भविष्य में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की l
सभा में संस्थान अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत,महावीर सिंह गौड़,नरेंद्र सिंह शेखावत, दशरथ सिंह सकराय,शंकर सिंह राठौड़ ,मूल सिंह राठौड़, बहादुर सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह राठौड़,हनुमान सिंह शेखावत,धर्मवीर सिंह रलावता, जय सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह,जितेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह,बजरंग सिंह शेखावत, सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और चुनाव को सर्वसम्मति से कराने पर जोर दिया समाज में सर्वसम्मति से चुनाव होने की परम्परा निभाने पर जोर दिया ।चुनाव के प्रत्याशी 12 अगस्त तक आवेदन वापिस ले सकेंगे, उसके बाद चुनाव मतदान से होंगे l