*”भाजपा सरकार सेल्फ स्टार्ट नहीं, उसे जगाने के लिए कांग्रेस को करना पड़ता है आंदोलन”*
अजमेर (वि.)। प्रदेश की भाजपा सरकार को लेकर कांग्रेस नेता एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे व अजमेर सरस् डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने तीखा हमला बोला है। चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सेल्फ स्टार्ट सरकार नहीं है, इसे स्टार्ट करने के लिए कांग्रेस को धरना-प्रदर्शन करना पड़ता है। गुलाबबाड़ी आरओबी के निर्माण में लंबे समय से हो रही देरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन का असर अब दिखाई देने लगा है और कार्य को गति मिली है। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं क्षेत्र की जनता की जीत है।
चौधरी ने कहा कि गुलाबबाड़ी आरओबी का कार्य विगत करीब दस वर्षों से टालमटोल की प्रवृत्ति का शिकार रहा। इसके चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसके अलावा अजमेर सरस डेयरी को जोड़ने वाले आर ओबी का काम भी 10 वर्षों से लंबित पड़ा हुआ है इसका कार्य पूर्ण नहीं होने से अजमेर डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों एवं दुग्ध परिवहन करने वालों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दूधियों को समय व ईंधन दोनों की दोहरी मार्ग झेलनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि अजमेर डेयरी किसानों की लाइफलाइन है और हजारों परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है, ऐसे में यहाँ पर भी आरओबी का निर्माण समय पर पूरा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण विकास कार्य में इस तरह वर्षों तक विलंब नहीं होता था। वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार और उसके मुखिया हर मामले में केंद्र सरकार पर निर्भर हैं। यही कारण है कि विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है और आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
चौधरी ने कहा कि यदि चुनाव नजदीक आने पर व कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दबाव में सरकार हरकत में आती है, तो कांग्रेस आगे भी जनता के मुद्दों को लेकर इसी तरह आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि सरकार को उसकी जिम्मेदारी का एहसास कराना और जनता से जुड़े विकास कार्यों को गति दिलाना है। सरकार यदि जनहित के मुद्दों पर समय रहते कार्रवाई नहीं करेगी तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, उत्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रही द्रौपदी कोहली सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुलाब बाड़ी आरओबी के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने के लिए कार्यस्थल पर ही धरना प्रदर्शन करके प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से जल्द इस शुरू व पूर्ण करने की मांग की गई थी।