नसीराबाद । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। इसके पश्चात सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय प्रांगण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सीमा गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यू संस्कृति स्कूल के समस्त स्टाफ एवं श्री बालाजी आई.टी.आई. के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर बाहर से पधारे अभिभावकगण भी बेहद उत्साहित एवं प्रसन्न नजर आए तथा उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, भवानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत, डॉ. विनायक गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नसीराबाद, पूर्व चेयरमैन योगेश सोनी, जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह रावत, महेंद्र जी वकील, मंडल उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र डाबी, नवाब कुरैशी, प्राचार्य श्रीमती नेमलता सोनी, प्रधानाचार्य न्यू संस्कृति स्कूल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में न्यू संस्कृति स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नेमलता सोनी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थितजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके सहयोग एवं उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों, देशभक्ति के जज़्बे और तिरंगे की शान से सजा यह 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।