अजमेर: राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अजमेर के चुनाव में कश्मीर सिंह पुन: निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं, चुनाव अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष का एक मात्र प्रस्ताव प्राप्त हुआ, अत: निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि कश्मीर सिंह राज.पेंशनर समाज जयपुर के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी हैं और पिछले कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय कार्य किये एवं वार्षिक पत्रिका आईना के प्रकाशन के लिए आर्थिक व्यवस्था करते हैं, इस अवसर पर मुख्य संरक्षक- के.सी.टेलर संरक्षक- कमल किशोर गर्ग, सचिव- विशन दास हंसराजानी, उपाध्यक्ष- शंकर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष- सुरेश शर्मा, सीनियर सिटिजन सोसायटी अजमेर के अध्यक्ष किशन गोपाल वैष्णव आदि ने मल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उज्जवल भविष्य शुभ कामनायें व बधाई प्रदान की।