श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की वर्षाकालीन गोठ व आमसभा की बैठक संपन्न

साईं धाम, प्राचीन ककडेश्वर मकडेश्वर महादेव, क्षीरसागर कानबाय सहित अनेक दर्शनीय स्थलों पर किये दर्शन

अजमेर 17 अगस्त ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की वर्षाकालीन गोठ, वार्षिक भ्रमण व आम सभा की बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता नांद ग्राम पंचायत भवन में आयोजित की गयी l इस अवसर पर संस्था सदस्यों व उनके परिवार जनों ने खरेखड़ी रोड़ स्थित साईं धाम, नांद गांव में प्राचीनतम ककडेश्वर मकडेश्वर महादेव मन्दिर व क्षीर सागर कानबाय मन्दिर में भी दर्शन किये l
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के 50 सदस्य व उनके परिजन दो बसों व आठ चौपहिया वाहनों के माध्यम से प्रातः 8 बजे अजमेर से रवाना होकर खरेखड़ी स्थित साईं धाम मन्दिर पहुंचे जहाँ सभी ने वहाँ स्थापित अलग अलग 70 मंदिरों के दर्शन किये संस्था की और से मन्दिर कमेटी के प्रमुख श्री विकास रुनवाल का शॉल औढाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया l इसके पश्चात सभी सदस्य व उनके परिजन नांद ग्राम पंचायत भवन पहुंचे जहाँ संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आमसभा (साधारण सभा की बैठक) का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत आम सभा की बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें प्रवीण अग्रवाल, सुभाष कुमार गुप्ता, डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, अनिल कुमार गर्ग, ओमप्रकाश वर्मा, दिलीप विजयवर्गीय, दीपक कुमार शर्मा व राधारमण शर्मा का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l संस्था के नये सदस्य विशम्भर दयाल गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता व बंसीलाल अग्रवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा परिचय कराया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस एवं श्रावण तीज की बधाई एवं शुभकानाएं दी, अग्रवाल ने संस्था के उद्देश्य एवं संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों को अवगत कराया कि संस्था की कार्यकारिणी ने वृहद स्तर पर सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है जिसके बारे में अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी दी l
संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संस्था की और से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा, उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था में 83 वार्षिक सदस्य तथा 6 आजीवन सदस्य हैं, उन्होंने संस्था में रिक्त 17 सदस्यों की जगह नये सदस्य जोड़ने का आव्हान किया l
आमसभा की बैठक के पश्चात सभी सदस्य व उनके परिजन ब्रम्हा जी द्वारा स्थापित प्राचीन सिद्ध पीठ ककडेश्वरम मकडेश्वरम महादेव मन्दिर व क्षीर सागर कान बाय में प्राचीनतम विष्णु भगवान के मन्दिर में दर्शन किये तथा वहाँ के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की l
इसके पश्चात सभी लोग पुनः नांद ग्राम पंचायत भवन पहुंचे जहाँ सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम के शुभारम्भ में जगदीश भंसाली ने ओम उच्चारण, हास्यासन व ताली वादन कराया तथा इनके फायदे भी बताये l इनके पश्चात मीना अग्रवाल, राजकुमारी, देवेंद्र कश्यप, हेमलता कश्यप, शकुंतला गर्ग, लीला अग्रवाल, संतोष बंसल, शिवशंकर अग्रवाल, दिनेश भारद्वाज, मधु अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, अलका गर्ग एवं पार्टी, विशम्भर दयाल गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, बालकिशन खंडेलवाल, जगदीश चंद ऐरन, राधारमण शर्मा, घनश्याम वर्मा, डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल आदि ने भजन, हास्य व्यंग्य, देश भक्ति गीत, सावन के गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये l इस अवसर पर हाउजी आदि गेम्स भी कराये गए l कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ हुआ l
कार्यक्रम में संस्था संरक्षक- हनुमान दयाल बंसल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष- शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव- प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव- कमल किशोर गर्ग, ऑडिटर- डॉ. कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य- रमेशचंद अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, शिव शंकर अग्रवाल, सुबोध कुमार गर्ग, व जगदीश चंद ऐरन, द्वारका प्रसाद माथुर, अनिल कुमार गोयल, गोविंद प्रसाद गर्ग, अरविंद कुमार अग्रवाल, अनिल गोयल, दीपेश शर्मा, कमलेश सिंघल, जगदीश भंसाली, बालकिशन खंडेलवाल, शैलेंद्र कश्यप, विष्णु अवतार गोयल, त्रिलोक कुमार अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, रमेशचंद गोयल, विनोद अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, सुनील गोयल, अनिल कुमार गर्ग, विष्णु गोयल, प्रमोद कुमार मेहता, मोहनलाल कुमावत, दीपक कुमार शर्मा, आदि सदस्य उपस्थित रहे l

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!