सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयंती पारंपरिक खेलो से होगी बुधवार शुरूआत से

सात दिवसीय कार्यक्रमों में खेलकूद, संगोष्ठियां व दीपदान
 मुख्य कार्यक्रम 23 अगस्त को स्मारक पर
अजमेर 18 अगस्त, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती के अवसर पर कल बुधवार 19 से 25 अगस्त तक पांरपरिक खेलकूद, महापुरूषों के शौर्य पर संगोष्ठियां, दीपदान, हिंगलाज माता पूजन, देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह का  सहित सभी आयोजन सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक हरिभाउ उपाध्याय नगर अजमेर स्थित स्मारक पर किये जायेगें। जिसकी शुरूआत बुधवार को प्रातः 8 बजे से होगी।
वीरांगना सुर्य कुमारी व परमल खो-खो व सतोलिया प्रतियोगिता 19 व 20 अगस्त को
पांरपरिक खेल-कूद संयोजक विनित लोहिया ने बताया कि सुर्य कुमारी व परमल सतोलिया व खो खो  प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक विद्यालय स्तर की बालक व बालिका व ओपन/वार्ड/क्लब स्तर पुरूष व महिला की अलग अलग वर्ग मे आयोजित की जा रही है जिसमें विजेताओं को रविवार 23 अगस्त को स्मारक पर आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
समन्वयक महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि जयंती पर पारंपरिक खेलकूद के अलावा 21 अगस्त को राणा रतनसिंह के शौर्य पर स्मारक पर संगोष्ठी, 22 अगस्त को सांय 4.30 बजे रूपलो कोल्ही की बलिदान दिवस पर स्मारक पर प्रातः 10 बजे संगोष्ठी, 23 अगस्त को प्रातः 9 बजे देशभक्ति गायन, मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, 24 अगस्त को सांयकाल दीपदान व पूजन, 25 अगस्त को प्रातः 8.30 बजे जयंती पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये जायेगें।
पूर्व उप महापौर सम्पत सांखला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष भी सभी कार्यक्रमों में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु शोध पीठ म.द.स. विश्वविद्यालय, सिन्ध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान एवं समारोह समिति का सहयोग रहेगा।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!