आम आदमी पार्टी राजस्थान ने प्रदेश स्तरीय 21 सदस्यों की स्थानीय निकाय चुनाव समिति का किया गठन

*पार्टी के पूर्व सचिव देवेंद्र शास्त्री होंगे चुनाव समिति के प्रभारी |*
*पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप जाखड़ होंगे सह प्रभारी |*
राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने प्रदेश में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव समिति का गठन किया है। पार्टी के *प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस जी – प्रदेश सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज जी* ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद इस समिति के गठन की घोषणा की।
आम आदमी पार्टी राजस्थान के *मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा* ने बताया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए वरिष्ठ और अनुभवी साथियों को जिम्मेदारी दी गई है।
*प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस जी* ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ एवं पुराने साथी देवेंद्र शास्त्री जी को प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव समिति का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं नवीन पालीवाल जी एवं दिलीप जाखड़ जी को सह-चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव समिति में कुल 21 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति में देवेंद्र शास्त्री, नवीन पालीवाल, दिलीप जाखड़ के साथ चरनदास जाटव, जितेंद्र शर्मा, मीना त्यागी, अर्चित गोयल, अनिल चंदेल, रोहित कुमार चतुर्वेदी, मांगीलाल पालीवाल, राजेश बिश्नोई, मुश्ताक खान, मुबारक अली, चंद्रमुखी रेपसवाल, गिरधारी सेपट , केशव अग्रवाल, एडवोकेट दीपक गुप्ता, एडवोकेट पवन सिंह चौहान, एडवोकेट नीलेश बुरड़, कालू राम मीणा एवं खियाराम सिंघाड़िया को सदस्य बनाया गया है।
*प्रदेश सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज जी* ने बताया कि यह चुनाव समिति राजस्थान में होने वाले सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका चुनावों से संबंधित पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय एवं चुनावी कार्यों का संचालन करेगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान आगामी सभी स्थानीय निकाय चुनावों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।
पार्टी का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए आम जनता से जुड़े मुद्दों को चुनावी विमर्श के केंद्र में लाना और स्थानीय निकायों में प्रभावी एवं जवाबदेह जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करना है।
*गिरधारी लाल चंदेल आम आदमी पार्टी राजसमंद जिला अध्यक्ष* ने कहा कि पार्टी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। सभी क्षेत्रों में कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जा चुके हैं तथा उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे जा रहे हैं। संगठन मजबूत है और जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी मैदान में उतरेगी।
प्रेषक 
पप्पू लाल कीर 
जिला संगठन महासचिव 
मो. 8003695834
error: Content is protected !!