अजमेर। अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक खेताराम नवल ने कहा कि आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में भाजपा के अहंकार, कुशासन और वादाखिलाफी का कांग्रेस करारा जवाब देगी l
राष्ट्रीय समन्वय नवल आज सर्किट हाउस में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से औपचारिक बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है और राजस्थान की जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी पर अनर्गल बयान बाजी कर रही है । भाजपा को प्रदेश की जनता की समस्याएं दिखाई नहीं देतीं। भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बार-बार कांग्रेस को लेकर झूठ फैलाती रहती है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं और आलाकमान के निर्देश पर मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा को कांग्रेस की चिंता करने के बजाय अपने मंत्रियों और सरकार के बीच सामने आ रहे विवादों पर ध्यान देना चाहिए। वास्तविक गुटबाजी भाजपा के भीतर है, लेकिन वह उन्हें दिखाई नहीं दे रही।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के बीच जाने से बच रही है और विधानसभा में भी जनहित के मुद्दों का सामना नहीं करना चाहती। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज का पूरा हिसाब करेगी। यदि सरकार ने अपने कार्यकाल में वास्तव में इतना काम किया है, तो उसे जनता के बीच जाकर अपने काम के आधार पर वोट मांगना चाहिए। सरकार को सड़कों, विद्यालयों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलाउद्दीन खान पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती नाथूराम सिनोदिया राम नारायण गुर्जर महेंद्र सिंह रलावता शिव प्रकाश गुर्जर शिवकुमार बंसल हरि सिंह गुर्जर जितेंद्र खेतावत आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग देहात के जिला अध्यक्ष यूनुस खान प्रदेश समन्वयक जूलियस क्लेमेट अली शेर पठान शाहिद खान पार्षद नरेंद्र तुनवाल मीनाक्षी मीणा नजमा बानो सीता कंवर खुशवन्त रोहिल्ला सुधीर नवल रामप्रसाद सुनारीवाल ज्ञान चन्द नवल गंगाराम रावत बीरम सिह रावत ओमप्रकाश गुर्जर बंटी शर्मा मोना देवी सुल्तान मोहम्मद बृजेश धर्मराज राहुल जाटोलिया पप्पू नवल महेश जाटोलिया निखिल सोनू राजावत सूरज खोरवाल मुकेश खोरवाल हनुमान प्रजापत गोपाल गुर्जर रामेश्वर गुर्जर राजू नाथ कुलदीप नाथ अनुराग रायपुरिया नज्जू भाई छोटू लंबरदार राकेश गुर्जर मूलचंद शंकर जाटोलिया शंकर मौर्य भंवर कलोसिया दीपक कलोसिया रामराज गुर्जर रामकरण गुर्जर देवराज गुर्जर महेंद्र सिंह रावत करतार सिंह देतवाल देशराज गुर्जर अभिषेक रावत अशोक सुकरिया आदि ने राष्ट्रीय समन्वयक खेताराम नवल का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
सलामुद्दीन खान
प्रदेश अध्यक्ष
राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी
+91 94145 56179