महाराजा दाहरसेन जयंती पर पारंपरिक खेलों में
सूर्य कुमारी व परमल सतोलिया व खो-खो प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ
अजमेर 19 अगस्त, विश्व खेलों में भारत की बढ़ती ताकत और बदलते माहौल के लिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ-साथ अपनी जीवन शैली में खेलों को प्राथमिकता के साथ शामिल कर इस मुहिम को और अधिक मजबूती प्रदान करें। देश की बदलती खेल संस्कृति और उपलब्ध सुविधाओं के लिए जरूरी है कि खेलों को प्राथमिकता के साथ लेना होगा!!
सिंधुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं सूर्य कुमारी व परमल सतोलिया व खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन आज महाराजा दाहरसेन स्मारक मे हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल तकनीकी अधिकारी एवं कॉमन कॉज सोसाइटी अजमेर के महासचिव विनीत लोहिया ने वहां उपस्थित युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेलों को अपने दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। समय के साथ-साथ खेल जगत में सुविधाओं का विस्तार हुआ है जहां अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करना शेष है।
हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित दाहरसेन स्मारक पर बुधवार को दो दिवसीय खो-खो एवं सतोलिया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं के साथ क्लबो की टीमो ने भाग लेते हुए खेलों में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। दोनों खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले गुरुवार 20 अगस्त को स्मारक पर खेले जाएंगे।
इससे पूर्व समारोह समिति के संरक्षक एवं राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किषनानी ने सात दिवसीय कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया की आजादी से पूर्व सिंध अखण्ड भारत का एक हिस्सा था। सिंध की संस्कृति आज भी प्रत्येक भारतीय के दिलों में विद्यमान है।
समन्वयक व भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि महाराजा दाहरसेन एक इतिहास पुरुष रहे जिन्होंने सीमाओ की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया। खेल संयोजक किशोर कुमार मारोठिया ने प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों एवं खिलाड़ियों की जानकारी दी। खेलों के सफल संचालन हेतु निर्णायक मंडल एवं अन्य सदस्यों का स्वागत किया गया इस अवसर पर रमेश एच.लालवाणी, शैलेन्द्र सिह परमार, अजय कपूर,सुशील भागचन्दाणी सहित व गणमान्य पदाधिकारियों सहित प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावक, खेल प्रेमी व कोच, प्रतियोगिता निर्णायक भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता मे अजमेर से विभिन्न स्कूल व क्लब की 18 टीमो ने भाग लिया। आज प्रातः सत्र मे खो-खो खेल से इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। विद्यालय वर्ग की टीमो के मुकाबलो मे जीतने वाली टीमे बालक वर्ग मे मैस्कॉट द स्कूल, बालिका वर्ग मे रा.उ.मा.वि मायापुर टीम विजय रही। सतोलिया की विद्यालय वर्ग की टीम मे बालक वर्ग मे रा.उ.मा.वि.मायापुर व बालिका वर्ग मैस्काट द स्कूल ने विजय प्राप्त कर फाइनल मे प्रवेष किया।
दिनांक 20 अगस्त को सुबह 9 बजे स्मारक पर फाइनल खेले जाने वाले मैच
खो-खो के ओपन वर्ग मे क्वीन मैरी एकेडमी व मैस्कॉट द र्स्पोट्स एकेडमी के मध्य मैच खेला जाएगा। विद्यालय वर्ग मे फाइनल मैच का आयोजन बालक वर्ग मे टांक ग्लोबल स्कूल अजमेर व मैस्कॉट द स्कूल के बीच, बालिका वर्ग मे टांक ग्लोबल स्कूल अजमेर व रा.उ.मा.वि. मायापुर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
सतोलिया खेल मे विद्यालय के बालक वर्ग मे क्वीन मैरी सी.सै. स्कूल व रा.उ.मा.वि.मायापुर मे मध्य व बालिका वर्ग मे मैस्कॉट द स्कूल अजमेर व रा.उ.मा.वि.मायापुर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। महिला वर्ग की ओपन खो-खो प्रतियोगिता मे रूर्ट्स एकेडमी व मैस्कट द र्स्पोट्स एकेडमी के मध्य मैच खेला जाएगा।
कंवल प्रकाश किशनानी,
मो.9829070059