अजमेर की जनता से एक अपील — बदलाव का एक मौका

अजमेर की सड़कों पर गोवंश, घरों में बंदर और गलियों में आवारा कुत्तों ने आमजन का जीना मुश्किल कर रखा है। आए दिन लोगों को परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार और नगर प्रशासन आम जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नजर नहीं आते।

36 साल के शासन के बाद भी अगर सड़क, पानी, सफाई और आवारा पशुओं जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जनता सवाल जरूर पूछेगी।

अब समय है कि अजमेर की जनता अपने भविष्य के लिए सोचे।
एक मौका बदलाव का—एक मौका बेहतर अजमेर का।

आइए, मिलकर ऐसा अजमेर बनाएं जहां सड़कें सुरक्षित हों, गलियां साफ हों, पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो और आम नागरिक सम्मान व सुरक्षा के साथ जीवन जी सके।

अबकी बार सवाल सिर्फ चुनाव का नहीं, अजमेर के भविष्य का है।

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
प्रदेश अध्यक्ष, मानव अधिकार परिषद राजस्थान
📞 6375920300

error: Content is protected !!