रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेल सेवा का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार के अनुसार गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस जो दिनांक 14 नवंबर 2026 से अजमेर से प्रस्थान करेगी वह लुधियाना स्टेशन पर परिवर्तित समय 12:05 बजे आगमन एवं 12:10 बजे प्रस्थान, फगवाड़ा स्टेशन पर परिवर्तित समय 12:39 बजे आगमन एवं 12:41 बजे प्रस्थान , जालंधर सिटी स्टेशन पर परिवर्तित समय 13:06 बजे आगमन एवं 13:11 बजे प्रस्थान, ब्यास स्टेशन पर परिवर्तित समय 13:38 बजे आगमन एवं 13:40 बजे प्रस्थान कर 14:40 बजे अमृतसर स्टेशन पर पहुंचेगी।