अजमेर। सीनियर सिटीजन सोसायटी, अजमेर (ग्रुप-18) एवं ह्यूमआवाज़ की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘बॉलीवुड म्यूजिकल अंताक्षरी’ का आयोजन आज, रविवार 13 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से मन्ना हवेली, धोलाभाटा रोड, अजमेर में किया जाएगा।कार्यक्रम में पुराने फिल्मी गीतों पर आधारित अंताक्षरी, सजीव वाद्यवृंद एवं मनोरंजन की प्रस्तुतियाँ होंगी। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को संगीत और पुरानी यादों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेन्द्र पंचोली ने आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम से जुड़े के.के. गौर, बी.के. चौहान एवं नीरज आर्य ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।