*​उ.प.रे. महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल द्वारा रेलकर्मियों के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन*

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल के तत्वावधान में रविवार को रेल कर्मचारियों (ग्रुप ‘सी’ व ‘डी’) के बच्चों के लिए मंडल स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अजमेर में यह प्रतियोगिता न्यू ऑफिसर्स क्लब (कचहरी रोड) में आयोजित की गई।
​उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने बताया कि बच्चों की रचनात्मक क्षमता और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग आयु वर्गों (6 से 9 वर्ष, 10 से 12 वर्ष तथा 13 से 15 वर्ष) में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संपन्न हुई, जिसमें बच्चों ने निर्धारित विषयों पर अपने उत्कृष्ट विचारों का उल्लेख किया । ​यह प्रतियोगिता मंडल के प्रमुख स्टेशनों—अजमेर, आबूरोड, भीलवाड़ा, मारवाड़ जंक्शन तथा उदयपुर में एक साथ आयोजित की गई, जिसमें कुल 89 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
​इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा, सचिव श्रीमती ज्योति उशाहरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुमारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। ​बच्चों में कला एवं रचनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 20 सितंबर 2026 को इसी प्रकार ‘ऑन-द-स्पॉट’ ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
*​मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!