जिला एवं प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार ।
राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी धीरज कुमार टोकस, सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज, सह-प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व महापौर महेश खींची तथा राजसमंद जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल की अनुशंसा पर राजसमंद जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 15 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है । नवनियुक्त पदाधिकारियों में देवेंद्र गहलोत को जिला उपाध्यक्ष (मेन विंग), कान सिंह राठौड़ को जिला सचिव (मेन विंग), तेजमल जैन को भीम विधानसभा अध्यक्ष, राजमल खटीक को रेलमगरा ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष टेलर को नाथद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष, धनराज चंदेल को खमनोर ब्लॉक अध्यक्ष, जगदीश चंद्र सनाड्य को नाथद्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष (मेन विंग) , मोतीलाल यादव को एससी विंग जिला अध्यक्ष, कालूराम कुमावत को किसान विंग जिला अध्यक्ष, सुनीता बाई (किन्नर) को महिला विंग जिला अध्यक्ष, लीला देवी कुमावत एवं रेखा राव को महिला विंग जिला उपाध्यक्ष, पूजा यादव को महिला विंग जिला सचिव, यशोदा वैष्णव को यूथ विंग जिला अध्यक्ष तथा जटाशंकर राव को ओबीसी विंग जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद पर चुनाव लड़ चुके कार्यकर्ताओं तथा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों में जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और जिले में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी ।
पप्पू लाल कीर
जिला संगठन महासचिव
आम आदमी पार्टी राजसमंद