पृथ्वीपुर महाविद्यालय का हुआ औचक निरीक्षण

डॉ अश्वनी कुमार दुबे ने भेंट की पुस्तकें ।
प्रथ्वीपुर: शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में प्रोफेसर अनिल कुमार पाठक ओएसडी मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल नें पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। आपने महाविद्यालय की सभी यूनिट आफिस, क्लास रूम, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं सहित आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर पानी की सप्लाई तथा साफ सफाई का अवलोकन किया। विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के साथ बैठक की जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ अश्वनी कुमार दुबे प्राणीशास्त्र विभाग ने अपनी पुस्तकें एनवायरमेंटल स्टडीज एंड डिजास्टर मैनेजमेंट तथा क्लाइमेट चेंज एंड ग्लोबल हेल्थ मेनेजमेंट प्राचार्य डॉ पद्मनारायण के साथ भेंट की। अतिथि विज्ञान द्वारा लिखी गई पुस्तकें सराहनीय कदम है।महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं अतिथि विद्वानों ने डॉ दुबे को बधाइयां प्रेषित की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!