ब्यावर की मिट्टी से लद्दाख की ऊंचाइयों तक

अशोक कुमार कोठारी ने बढ़ाया वर्द्धमान शिक्षण समिति का गौरव*

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति, ब्यावर के आजीवन सदस्य एवं जयपुर निवासी अशोक कुमार जी कोठारी ने 69 वर्ष की आयु में लेह-लद्दाख की 11,000 फीट से अधिक की दुर्गम ऊंचाई पर 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन निर्धारित समय में पूर्ण कर ब्यावर का गौरव बढ़ाया।

ब्यावर में जन्मे श्री कोठारी एस.डी. गवर्नमेंट कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। वे श्री नृसिंह दल व्यायामशाला के प्रमुख पहलवान भी रहे तथा उन्हें ‘ब्यावर भीम’ की उपाधि से अलंकृत किया गया।

वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में भी  उनकी विशिष्ट पहचान है। वे एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा के अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ हैं तथा इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखते हैं। साथ ही वे श्री ओसवाल केबल्स लिमिटेड के निदेशक भी हैं।

लेह-लद्दाख की कठिन परिस्थितियों और अत्यधिक ऊंचाई के बीच 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन निर्धारित समय में पूरी करना उनके अनुशासन, निरंतर सक्रियता और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। उनकी यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि जुनून और संकल्प के सामने उम्र कभी बाधा नहीं बनती।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने श्री अशोक कुमार कोठारी को बधाई देते हुए कहा कि अशोक कुमार कोठारी जी की यह उपलब्धि पूरे ब्यावर और वर्द्धमान शिक्षण समिति परिवार के लिए गर्व का विषय है। 69 वर्ष की आयु में लद्दाख की 11,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन पूर्ण करना उनके अदम्य उत्साह, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति, ब्यावर के पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों ने अशोक कुमार कोठारी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!