बाबा रामदेव भंडारे का समापन

 5 टन अन्नकूट के प्रसाद का वितरण
अजमेर । श्री बाबा रामदेव भंडारा समिति शिव मंदिर कृष्णागंज  द्वारा रामदेवरा जाने वाले जातरूओ के लिए चलाए जा रहे  26 वे भंडारे  का आज हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया ! इस अवसर पर पांच टन अन्नकूट का वितरण किया गया ।
भंडारा समिति के संयोजक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बाबा रामदेवरा जाने वाले जातरूओ के लिए  सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन ,शाम की चाय ,भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई थी ।
समापन के अवसर पर बाबा रामदेव  की शोभायात्रा कृष्णगंज के मुख्य मार्ग में निकाली गई । महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
 इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पुर्व महासचिव शिवकुमार बंसल  मनीष अग्रवाल श्याम बिहार शर्मा हरि खंडेलवाल मनीष सत्ररावाला अशोक मेहरा पंडित नारायण पाराशर रामुजी पण्डित छोटू लाल जादम प्रेम साखला मनीष वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे !
ओम शर्मा 
संयोजक

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!