पर्यूषण पर्वः चतुर्दशी और क्षमावणी पर बूचड़खाने व मांस की दुकानें बंद रखने की मांग

जैन मिलन आदिनाथ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अजमेर, 25 सितंबर (): जैन मिलन आदिनाथ संस्था द्वारा जैन समाज के महान धार्मिक पर्यूषण पर्व के अवसर पर हिंसा रोकने और राज्य सरकार के आदेशों का पूरी तरह से पालन कराने को लेकर जैन मिलन आदिनाथ के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन सौंपकर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी और 27 सितंबर क्षमावणी को शहर के सभी बूचड़खानों और मांस की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद कराने की मांग की गई है। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि जैन धर्म अहिंसा प्रधान धर्म है और इन पवित्र दिनों में जीवरक्षा व अहिंसा का विशेष महत्व होता है। राज्य सरकार द्वारा 9 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार इन पावन अवसरों पर मांस बिक्री एवं बूचड़खानों के संचालन पर प्रतिबंध के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश की शत-प्रतिशत पालना की अपीलः

जैन समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि सरकारी आदेशों की धरातल पर कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से अन्नत चतुर्दशी एवं क्षमावणी के दौरान अजमेर शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित सभी अवैध व वैध बूचड़खानों और मांस-मटन की दुकानों को सख्ती से बंद रखने हेतु विशेष दिशा निर्देश जारी किए जाएं। इस दौरान ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अनिल गंगवाल, प्रकाश जैन पाटनी, मनीष सेठी, महेंद्र काला, राजेंद्र पाटनी सहित समाज बंधु मौजूद रहे और उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत उचित कार्रवाई करने की मांग की।

(प्रकाश जैन)

मो. 9829332777

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!