बैरिकेड्स पर चढ़े कांग्रेसी, पुतला फूंका, पुलिस ने बसों में बैठाकर किया रवाना

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अजमेर में शहर-देहात कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; कई पार्षदों और पदाधिकारियों ने दी गिरफ्तारी
अजमेर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संयुक्त रूप से विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल तथा देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विकास चौधरी ने किया।
कांग्रेस कार्यालय ज्योतिबा फुले सर्किल से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बड़े-बड़े बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर जिलाधीश कार्यालय की ओर रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने रास्तेभर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। रैली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी ले जाया गया।
जिलाधीश कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा विरोध सभा आयोजित की गई। सभा को डॉ. राजकुमार जयपाल, विधायक एवं देहात अध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, डॉ. गोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता, द्रोपदी कोली, महेंद्र गुर्जर, शिवप्रकाश गुर्जर, राजेश टंडन,संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी एवं विवेक पाराशर सहित वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
बैरिकेड्स पर चढ़कर जताया आक्रोश
विरोध सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते मौके पर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।
कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
पुतला दहन के बाद पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाया। इस दौरान कांग्रेस के कई पार्षदों, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
विरोध प्रदर्शन में संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग,उपाध्यक्ष फखरे मोईन, विवेक पाराशर, नोरत गुर्जर, नवीन कच्छावा,गजेंद्र सिंह रलावता,प्रवक्ता शैलेश गुप्ता, पार्षद ईश्वर टहल्याणी, मीनाक्षी यादव, रेहान खान, आमद चिश्ती, लक्ष्मी धोलखेड़िया,चंद्रशेखर बालोटीया, कमल बैरवा सुनील मोत्यानी, रश्मि हिंगोरानी,सुनील केन, इकरामुद्दीन, काजल यादव, पुष्पा राजोरिया,ऋषि बंसीवाल, शशि गहरवाल, निर्मल बेरवाल, चंद्रकांत पालीवाल, सतीश बैरवा, प्रीति माहुर, विनोद आसनानी, मनीष शेट्टी,बबीता चौहान, भावना चौहान, मीनाक्षी मीणा, पुष्पा जेदिया, गणेश चौहान, चंद्रेश सुनिया, सुरेंद्र गुर्जर, मुकेश डेनवाल,योगेश जाटोलिया,मुकेश पवार, हरिप्रसाद जाटव, हरपाल छाबड़ा, नरेश सारवांन, पूर्व पार्षद आरिफ खान, वसीम खान, ईश्वर राजोरिया, डॉ रमेश गहरवाल, सुनील धानका,प्रेम सिंह, जय शंकर चौधरी मुकेश सबलानिया,मनीष सेन, करतम मीणा,धीरज गुर्जर, मधुसूदन पाराशर, ऋषभ पटेल,ऋषभ मेघवंशी, सुरजीत कपूर, प्रिन्स आबेदीन,भारत यादव कुलदीप प्रजापति आनंद पवार रणवीर,सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारियों को बसों में बैठाकर आईजी कार्यालय के सामने ले जाया गया, जहां उन्हें छोड़ा गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह गिरफ्तारी किसी व्यक्तिगत विरोध का विषय नहीं बल्कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े सवालों को लेकर किया गया लोकतांत्रिक विरोध है। नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!