अब तक 9 जोड़ों का पंजीयन, 2 जोड़ों के लिए स्थान शेष
अजमेर, 1 अक्टूबर। स्वामी हिरदाराम महाराज की प्रेरणा से सांई बाबा मंदिर अजमेर, ताराचंद हुदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान (श्री अमरापुर सेवा घर), सिंधी समाज महासमिति, सिंधी लेडिज क्लब एवं मास्टर वासुदेव मंघानी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 5 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर गुरुवार को चतुर्थ तल रसोई बैंक्वेट, स्वामी कॉम्प्लेक्स, अजमेर में की महेश तेजवानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
समन्वयक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि बैठक में समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अजमेर की विभिन्न पंचायतों, सामाजिक संगठनों एवं समाज के प्रमुखजनों ने बैठक में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए तथा सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय करने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
महामंत्री हरी चन्दनानी ने बताया कि सामूहिक कन्यादान समारोह के लिए अब तक 9 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। समारोह में कुल 11 जोड़ों का पंजीयन किया जाएगा, जिसमें अब केवल 2 जोड़ों के लिए स्थान शेष हैं। पंजीयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने समाजबंधुओं से पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने तथा जरूरतमंद परिवारों को समारोह से जोड़ने का आह्वान किया।
सिंधी लेडिज क्लब की अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि मेहमानों की ठहरने की व्यवस्था, बारात, पंडित व ब्यूटी पार्लर, प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई।
बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने सामूहिक विवाह के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने की इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाने तथा समारोह को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की बात कही। बैठक में समारोह की आगामी तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए। संचालन गिरधर तेजवानी ने व आभार रामचन्द्र गुलाबानी ने दिया।
बैठक में प्रेम केवलरमानी, डॉ. भरत छबलानी, जगदीश अभिचंदानी, भगवान कलवानी, रमेश टिलवानी, पुरषोतम तेजवानी, हरीश तनवानी, निशा शर्मा, टेक, उत्तम गुरबक्षानी, सुशील भागचंदानी, हेमा बुरानी, कोमल लालवानी, माया केसवानी, प्रियंका, रमेश मंघानी, मोहन परयानी, चन्द्र नोतानी, महेश अडवानी, घनश्याम दास टेहलानी, दीलिप भूरानी, महेश ईसरानी, लाल नाथानी, चन्द्रेश थदानी, राजेश गिदवानी, कुसुम आर्य, दिशा प्रकाश किशनानी, जानवी थदानी, अजीत पमनानी, चन्द्र नाथानी, भगवान साधवानी, रमेश एच लालवानी, नीलम परियानी, कान्ता मनकानी, सरिता टेहल्यानी, सुनीता भगतानी, ज्योति मूरझानी, पूजा गगवानी, दिव्या, महेश टेकचंदानी, रमेश परियानी, प्रकाश कुमार हासानी, जयप्रकाश मंघानी, जी.डी. वरदानी, अशोक कुमार मोदियानी, भगवान मोतीयानी, प्रकाश पारवानी, मुकेश खिलयानी, आशिष नाथानी, कपिल मेघानी, नरेन्द्र बसरानी, प्रकाश जेठरा आदि उपस्थित थे।
हरी चंदनानी
महासचिव
9649750811