मीनू स्कूल चाचियावास को एन आई ओ एस की मान्यता, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

5 अक्टूबर 2026 अजमेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा संचालित मीनू स्कूल चाचियावास को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एन आई ओ एस) से मान्यता प्राप्त हुई है। इसके साथ ही विद्यालय में (एन आई ओ एस) के माध्यम से माध्यमिक (कक्षा 10वीं) स्तर की शिक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।
एन आई ओ एस की शिक्षा व्यवस्था उन सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो किसी कारणवश विद्यालय में अपनी पढ़ाई को नियमित जारी नहीं रख पाते हैं। इसमें विद्यार्थियों को लचीली शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध होती है, जिससे वे अपनी सुविधा, क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं। विद्यार्थी एन आई ओ एस के निर्धारित नियमों के अनुसार अध्ययन एवं परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।
एन आई ओ एस की 10वीं एवं 12वीं की योग्यता विद्यार्थियों को आगे उच्च शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, कौशल विकास एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों की ओर बढ़ने में सहायता करती है। प्रत्येक विश्वविद्यालय, पाठ्यक्रम या प्रतियोगी परीक्षा की अपनी पात्रता शर्तें होती हैं, जिनके अनुसार प्रवेश या आवेदन किया जा सकता है।
एन आई ओ एस की लचीली शिक्षा व्यवस्था उन विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिन्हें स्वास्थ्य, पारिवारिक परिस्थितियों, खेल, रोजगार या अन्य कारणों से नियमित शिक्षा व्यवस्था में कठिनाई होती है। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह व्यवस्था शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने में सहायक हो सकती है।
वर्तमान एन आई ओ एस द्वारा कक्षा 10वीं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने हेतु (एन आई ओ एस में 100% ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया है। इसके लिए विद्यार्थी एन आई ओ एस की आधिकारिक वेबसाइट www.nios.ac.in तथा एन आई ओ एस के शिक्षार्थी पोर्टल SDMIS.nios.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। साथ ही विद्यार्थी एन आई ओ एस द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वयं सीधे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं अथवा प्रवेश के लिए हमारे एन आई ओ एस अध्ययन केंद्र मीनू स्कूल, चाचियावास पर पंजीकरण संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एन आई ओ एस की आधिकारिक वेबसाइट तथा क्षेत्रीय केंद्रों की सूची देखी जा सकती है।
एन आई ओ एस भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड है, जिसकी स्थापना नवंबर 1989 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के तहत की गई थी। यह दुनिया का सबसे बड़ा ओपन स्कूलिंग नेटवर्क है। इच्छुक अभ्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया सम्बन्धित अन्य जानकारी और किसी भी प्रकार की सहायता हेतु मीनू स्कूल चाचियावास स्थित NIOS केंद्र पर सम्पर्क कर सकते हैंI
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक 
राजस्थान महिला कल्याण मंडल अजमेर 
9829140992

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!