वर्द्धमान रूट्स में ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन, दादा-दादी ने बच्चों संग खेलकर फिर जीया बचपन

ब्यावर। वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान रूट्स स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों और वरिष्ठजनों के बीच आत्मीय संवाद, खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न खेलों और गतिविधियों के माध्यम से ग्रैंडपेरेंट्स ने बच्चों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। खेलों में भाग लेते हुए उनके चेहरों पर उत्साह और खुशी देखने को मिली। कई गतिविधियों के दौरान ग्रैंडपेरेंट्स ने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए अपने बचपन की यादों को भी ताजा किया। बच्चों ने भी अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के साथ समय बिताकर इस अवसर का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रैंडपेरेंट्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पोते-पोतियों के साथ इस प्रकार समय बिताने का अवसर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ खेलते हुए उन्हें अपने बचपन के दिनों की याद आ गई। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम परिवार की पीढ़ियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर वर्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेंद्र पारख ने सभी ग्रैंडपेरेंट्स का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दादा-दादी एवं नाना-नानी बच्चों के लिए अनुभव, संस्कार और जीवन-मूल्यों का महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें पारिवारिक रिश्तों, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों की समझ देना भी है। ग्रैंडपेरेंट्स डे जैसे आयोजन बच्चों को अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय बिताने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और ग्रैंडपेरेंट्स के बीच खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। तीन पीढ़ियों की सहभागिता से आयोजित यह कार्यक्रम आपसी प्रेम, सम्मान और पारिवारिक जुड़ाव का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!