लोकमंथन यात्रा राजस्थान, यात्रा का तृतीय चरण चित्तौड़ प्रांत में 8 अक्टूबर को पुष्कर से प्रारंभ होगा एवं 21 अक्टूबर को झालावाड़ में सम्पन्न होगा । गुरुवार को प्रातः 8:000 बजे ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद पुष्करराज जी की पूजा कर यात्रा प्रारंभ होगी जो वाहन रैली के रूप में प्रातः 10:00 बजे आदर्श विद्या निकेतन, पुष्कर मार्ग , अजमेर पहुंचेंगी ।जहां पर उसका भव्य स्वागत होगा । ठीक 11:00 बजे यात्रा सावत्री कन्या महाविद्यालय पहुंचेगी, जहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से होंगे । ठीक 1:00 बजे यात्रा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहुंचेंगी । राजीव गांधी सभागार में अधिवक्ता परिषद एवं राजस्थान ह्यूमन रिसोर्सेज डेवलपमेंट फाउंडेशन (RHRD) के संयुक्त तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा । सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह आ. जसवंत खत्री मुख्यवक्ता , एवं अध्यक्षता जगदीश सिंह राणा करेंगे । रात्रि विश्राम लल्लाई ग्राम सरवाड़ में होगा ।लोक मंथन यात्रा राजस्थान क्षेत्र की यात्रा है , जो प्रथम चरण में जोधपुर प्रांत के रामदेवरा से 2 सितंबर को प्रारंभ हुई तथा 16 सितंबर को डीडवानिया में पूर्ण हुई। द्वितीय चरण में जयपुर प्रांत की यात्रा सांगानेर से 21 सितंबर को प्रारंभ हुई एवं 4 अक्तुबर को चूरू में संपन्न हुई थी ।
तृतीय चरण में चित्तौड़ प्रांत की यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम निम्न प्रकार से रहने वाला है । प्रारंभ 8 अक्टूबर: पुष्करराज – अजयमेरु महानगर, 9 अक्टूबर: जालिया-2 – ब्यावर, 10 अक्टूबर: : काछबली – राजसमन्द, 11 अक्टूबर: मजियावड़ी – उदयपुर, 12 अक्टूबर: सलूम्बर – टोडा, 13 अक्टूबर: डूंगरपुर – सिलोही,14 अक्टूबर: बाँसवाड़ा – राखो, 15 अक्टूबर: प्रतापगढ़ – महुड़िया, 16 अक्टूबर: लूनखेड़ा – चित्तौड़गढ़, 17 अक्टूबर: भीलवाड़ा – पनोतिया, 18 अक्टूबर: खटावदा – बूँदी, 19 अक्टूबर: कोटा – कल्याणपुरा, 20 अक्टूबर: बारां – रुपपुरा, 21 अक्टूबर: झालावाड़ – गुरांडी में यात्रा सम्पन्न होगी ।
लोक मंथन यात्रा के संयोजक डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक जिला केंद्र से निकलने वाली लोकमंथन यात्रा का विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत करने के साथ लोक संस्कृति, परंपरा, शिक्षा, साहित्य, संविधान और खेलों से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं ।
संविधान में वर्णित “हम भारत के लोग” शब्द का अर्थ और विस्तारपूर्वक इसपर प्रकाश डाल यात्रा में इसकी महत्ता के संदर्भ को बताया है रहा है ।
संपर्क सूत्र – मनोज जी 9414785558