अग्रसेन जयंती महोत्सव के सातवें दिन महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता व महाआरती हुआ का आयोजन

अजमेर 8 अक्टूबर / महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम के सातवें दिन गुरुवार को महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल प्रांगण में  पुरुष वर्ग की महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी l
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमराज गोयल (लोकेश आयल मिल) थे मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में जयंती के प्रोग्राम की सराहना की इसके पूर्व मुख्य अतिथि हेमराज गोयल ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल काँच वाले, श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी,  लोकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश प्रणामी व राजेंद्र मित्तल ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया l इस कार्यक्रम के संयोजक श्रीराम फतहपुरिया, अनिल बाड़मेरी, जय गोयल ने क्रिकेट प्रतियोगिता का कुशल संयोजन किया तथा इनके द्वारा की गयी व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की l
क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 6 टीम बनाई गयी प्रत्येक टीम में 10 – 10 खिलाडी शामिल किये गये, टीमें इस प्रकार बनाई गयी :- अग्रवाल स्ट्राइकर्स, अग्रवाल चैलेंजर्स व अग्रवाल रॉयल  अग्रवाल टाईगर्स, अग्रवाल राइडर्स व अग्रवाल वेरियर्स को शामिल किया गया l  इन टीमों के बीच 2 ग्रुप बनाये गए, दोनों ग्रुप की तीन तीन टीम ने आपस में मैच खेला इन दोनों ग्रुप में जो एक एक टीम जीतेगी उनके मध्य शुक्रवार को  फाइनल मैच खेला जायेगा l
गुरुवार को ही शाम को महाराजा अग्रसेन सर्किल पर भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में अग्रवाल बंधुओं, मातृशक्ति व युवाओं ने भगवान अग्रसेन जी की सामूहिक आरती की, इस कार्यक्रम का संयोजन अंशु बंसल, सुनीता बंसल, सरोज बंसल, मीनाक्षी गोयल, नीलम अग्रवाल व रश्मि गर्ग ने किया l कार्यक्रम में अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल कांच वाले, श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश प्रणामी, राकेश हटूका व राजेंद्र मित्तल, शंकर लाल बंसल, गोविंद गर्ग, रमेशचंद अग्रवाल, सुबोध कुमार जैन, विष्णु प्रकाश गर्ग, दीपचंद श्रीया, राजकुमार गर्ग, डॉ विष्णु चौधरी, शिवशंकर फतहपुरिया, प्रदीप बंसल, संदीप बंसल, प्रवीण अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल व अमित डाणी सहित अनेक प्रमुख समाज बंधु व मातृ शक्ति शामिल हुए l

प्रभात फेरी व महारानी माधवी क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि जयंती महोत्सव के आठवें दिन 9 अक्टुबर शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी जो आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मन्दिर से प्रारंभ होकर नया बाजार, घी मंडी, खजाना गली, महेश मेडिकल, घसेटी बाजार, मुंदडी मौहल्ला, मदार गेट, कवन्डसपुरा, पड़ाव, लाल कोठी होते हुए सीताराम बाजार केसरगंज पर समाप्त होगी l रैली का संयोजन अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव सतीश बंसल व उनके साथी करेंगे l
अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को ही दोपहर 3:00 बजे से महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल परिसर में महारानी माधवी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी इस कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती वर्षा फतहपुरिया, श्रीमती रानु गोयल व श्रीमती खुशी बंसल करेगी l

अशोक पंसारी
मुख्य संयोजक
9414003159

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!